फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान गिरने से बेघर हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक, अब प्रियंका गांधी तक पहुंचा मामला

Wed, 15 Jul 2020 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष को ई-मेल से दी जानकारी
  • बारिश की वजह से मानीराम में पूर्व विधायक का खपरैल का मकान गिर गया था
विज्ञापन
खपरैल मकान गिरने के बाद ओसारे में टाट पट्टी लगाकर रहने को मजबूर पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के मानीराम विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हरिद्वार पांडेय के बेघर हो जाने का मामला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तक पहुंच गया है। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने दोनों नेताओं को ई-मेल से जानकारी दी।
विज्ञापन


बता दें कि बीते रविवार की रात भारी बारिश की वजह से मानीराम में स्थित पूर्व विधायक का खपरैल का मकान गिर गया था। पूरा परिवार खपरैल के मकान में बचे रह गए बरामदे में रहने को मजबूर है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और पीसीसी सदस्य जितेंद्र पांडेय मंगलवार को पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय के घर पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक को बताया कि मदद के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी अवगत करा दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि मकान का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें... खपरैल का मकान गिरने से बेघर हुए पूर्व विधायक, ईमानदारी ऐसी कि एक मकान तक नहीं बनवा पाए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें