फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDU: अब 20 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, तीसरी बार आवेदन की तिथि बढ़ाई

Fri, 01 Jul 2022 01:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

स्नातक प्रवेश परीक्षा का समन्यक प्रो. विनय कुमार सिंह, परास्नातक प्रवेश परीक्षा का समन्वयक प्रो. उदय सिंह और पीएचडी प्रवेश परीक्षा का समन्वयक प्रो. अजय सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्नातक, परास्नातक, पीएचडी और सेल्फ फाइनेंस कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि तीसरी बार बढ़ा दी गई है। अब 20 जुलाई तक आवेदन किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक, पीएचडी और सेल्फ फाइनेंस की सीटें प्रवेश परीक्षा से भरी जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर जाकर आवेदन फार्म भरे जा सकते हैं। इससे पहले 30 जून तक आवेदन करना था।

सेल्फ फाइनेंस कोर्स

बीएससी एजी, एमएससी एजी के साथ बीटेक, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, बीकॉम (बैकिंग एंड इंश्योरेंस), बॉयो इंफार्मेटिक्स, ज्योतिष, वास्तु, कर्मकांड एवं योग समेत 63 सेल्फ फाइनेंस कोर्स की पढ़ाई भी शुरू की गई है। विश्वविद्यालय में पहली बार बीए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) व एमए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) के पाठ्यक्रम में भी प्रवेश लिया जा रहा है।

समन्वयक बनाए गए

स्नातक प्रवेश परीक्षा का समन्यक प्रो. विनय कुमार सिंह, परास्नातक प्रवेश परीक्षा का समन्वयक प्रो. उदय सिंह और पीएचडी प्रवेश परीक्षा का समन्वयक प्रो. अजय सिंह को बनाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें