फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे: सेंसर बताएगा कि ट्रेन के कोच में खत्म हो गया है पानी, जानिए कैसे

Mon, 19 Jul 2021 05:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

देश भर में शुरू कर दी गई है सेंसर लगाने की कवायद।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब ट्रेन की कोचों में लगे पानी टंकी में पानी समाप्त होने पर सेंसर बजने लगेगा। इसके बाद अगले स्टेशन पर कोच में पानी भर दिया जाएगा। इससे रेलवे के साथ-साथ यात्रियों को भी सहूलियत होगी। सेंसर लगाने की कवायद देश भर में शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


अभी स्टेशनों पर मैनूअल तरीके से पानी की आपूर्ति होती है। किसी भी ट्रेन में पानी खत्म होने पर अगले स्टेशन को सूचना दी जाती है, लेकिन सेंसर लगने से चलती ट्रेन में पता चल जाएगा कि संबंधित ट्रेन में पानी समाप्त होने वाली है। इसके बाद ट्रेन के गार्ड या ट्रेन अधीक्षक अगले स्टेशन को फोन से सूचना दे देंगे।

400 लीटर की होती है टंकी
ट्रेन कोच में 400 लीटर की क्षमता वाली टंकी लगी होती है। जनरल क्लास में यात्रियों की संख्या सीटों से दोगुनी होती है। इस कारण पानी की खपत ज्यादा रहती है। पानी समाप्त होने के बाद यात्रियों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक मिनट में भरते हैं 100 लीटर पानी 
अब बहुत सारे रेलवे स्टेशन पर पानी भरने की क्षमता को बढ़ा दिया गया है। एक मिनट में 100 लीटर पानी भर दिया जाता था। पहले 50 लीटर पानी ही भरा जाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें