फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अब स्कूलों की छुट्टी के समय सतर्क रहेगी पुलिस... ताकि जाम में न फंसे बच्चे

Fri, 06 Oct 2023 03:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद ने बताया कि स्कूलों की छुट्टी के समय यातायात पुलिस की रोजाना ड्यूटी रहेगी। कोशिश है कि बच्चे जाम में न फंसने पाएं।
विज्ञापन
गोरखपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब स्कूलों की छुट्टी के समय यातायात पुलिस सतर्क नजर आएगी। स्कूल के आसपास के साथ ही शहर के चौराहों पर यातायात पुलिस रहेगी, ताकि बच्चे जाम में फंसने न पाए। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार से कर दी गई है। एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद खुद सिविल लाइंस में मौजूद रहें। ट्रैफिक पुलिस अन्य चौराहों पर भी वाहनों को निकालते नजर आई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एसएसपी के आदेश पर एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद ने स्कूलों की छुट्टी के समय शहर के चौराहों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराया। एसपी ने बताया कि स्कूलों में छुट्टी के समय विभिन्न चौराहों, तिराहों पर जाम से निजात दिलाने के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वह स्कूलों के आसपास के अलावा प्रमुख चौराहों पर सतर्कता बरते, ताकि बच्चों को परेशानी न होने पाए।

दरअसल, स्कूलों की छुट्टी के समय बेतरतीब वाहनों के खड़े होने की वजह से रोजाना जाम की स्थिति सामने आती है। सबसे ज्यादा परेशान इस दौरान छोटे बच्चों को होती है, वे पसीने से तरबतर हो जाते हैं। इसे देखते हुए एसएसपी ने कार्रवाई का आदेश दिया है। जिसके बाद बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस सड़कों पर नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद ने बताया कि स्कूलों की छुट्टी के समय यातायात पुलिस की रोजाना ड्यूटी रहेगी। कोशिश है कि बच्चे जाम में न फंसने पाएं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें