फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे: अब ट्रेन में किराया व जुर्माना ऑनलाइन दे सकेंगे यात्री, जानिए कैसे

Thu, 02 Sep 2021 12:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ और वाराणसी मंडल (गोरखपुर पूर्व) के टिकट चेकिंग स्टाफ को प्वाइंट ऑफ सेल्स मशीन (पीओएस) दे दी गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब गोरखपुर से चलने वाली ट्रेनों में यात्री एटीएम कार्ड के अलावा पेटीएम, योनो, गूगल पे और भीम एप से भी किराया और जुर्माना दे सकेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ और वाराणसी मंडल (गोरखपुर पूर्व) के टिकट चेकिंग स्टाफ को प्वाइंट ऑफ सेल्स मशीन (पीओएस) दे दी गई है।  
विज्ञापन


गोरखपुर पूर्व के मुख्य टिकट निरीक्षक सीएम आर्या ने बुधवार को टिकट चेकिंग स्टाफ में पीओएस का वितरण किया। उप मुख्य टिकट निरीक्षक अरविंद सिंह को पहली पीओएस दी गई। कुल 59 पीओएस दिया जाना है। लखनऊ मंडल में लगभग 150 पीओएस का वितरण पूरा हो गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के सहयोग से टिकट चेकिंग स्टाफ को पीओएस देने की योजना तैयार की है। एसबीआई की निगरानी में ही पीओएस संचालित होंगी। पीओएस से रेल यात्रियों को राहत तो मिलेगी ही टीटीई को भी आसानी होगी।
विज्ञापन


पीओएस के माध्यम से जो भी भुगतान होगा, सीधे एसबीआई के रेलवे के खाते में पहुंच जाएगा। जिन यात्रियों के पास एटीएम कार्ड या पेटीएम एप की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, उनका भुगतान एक्सेस फेयर टिकट (ईएफटी) से हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें