फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बीआरडी में केवल गोरखपुर और देवरिया की होगी कोरोना जांच, इस वजह से लिया फैसला

Tue, 08 Sep 2020 06:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज का माइक्रोबायोलॉजी विभाग अब केवल गोरखपुर और देवरिया के नमूनों की जांच करेगा। गोरखपुर और देवरिया में कोरोना के बढ़ते हुए केस की वजह से यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


अब तक गोरखपुर मंडल के सभी जिलों के जांच की जिम्मेदारी माइक्रोबायोलॉजी विभाग के जिम्मे थी। लेकिन अब गोरखपुर मंडल के कुशीनगर और महराजगंज जिले से आए नमूनों की जांच की जिम्मेदारी आरएमआरसी को सौंपी गई है। इसके अलावा बस्ती मंडल के सभी जिलों की जांच आरएमआरसी करता आ रहा है।



जानकारी के मुताबिक शुरुआती दिनों में सबसे पहले गोरखपुर और बस्ती मंडल के सभी जिलों के जांच आरएमआरसी की टीम करती थी। उसी बीच आजमगढ़ मंडल और अयोध्या जिले की जांच की जिम्मेदारी भी आरएमआरसी को दे दी गई। एक साथ कई जिलों के जांच होने की वजह से आरएमआरसी के पास काम ज्यादा हो गया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बढ़ गया था काम

इसे देखते हुए शासन की ओर से बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को जांच के लिए कहा गया। लैब में जांच शुरू होते ही गोरखपुर मंडल की जिम्मेदारी माइक्रोबायोलॉजी विभाग को दी गई। लेकिन इस बीच गोरखपुर और देवरिया में बढ़ते हुए केस की वजह से नमूनों की संख्या बढ़ा दी गई है।

इसकी वजह से कुशीनगर और महराजगंज जिले की जांच के लिए आरएमआरसी को कहा गया है। आरएमआरसी के सीनियर साइंटिस्ट व मीडिया प्रभारी डॉ अशोक पांडेय ने बताया कि कुशीनगर और महराजगंज समेत बस्ती मंडल के सभी जिलों की जांच टीम कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें