जिस व्यापारी को गोली मारी गई थी उसका ड्राइवर किस्मत अली बदमाशों का पीछा करते हुए समउर बाजार तक पहुंच गया। समउर बाजार में सड़क पर जाम लगने की वजह से बदमाश भी फंस गए। किस्मत अली ने एक बदमाश को बाइक पर ही पकड़कर शोर मचाने लगा। दूसरे बदमाश ने किस्मत को गोली मार दी।
किस्मत की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बदमाश बाइक छोड़कर पैदल ही बिहार की तरफ भागने लगे। यह देखकर दुकानदारों व अन्य लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। एक बदमाश गन्ने के खेत में छिप गया तो दूसरा एक व्यक्ति के घर में छिप गया।
बदमाशों का पीछा करते हुए पटहेरवा, तुर्कपट्टी व तरयासुजान के तत्कालीन थानेदार भी फोर्स लेकर पहुंच गए। गन्ने के खेत में घुसे बदमाश को पुलिस ने घेरकर ढेर कर दिया था। दूसरा बदमाश जो एक व्यक्ति के घर में छिपा था वह भी निकलकर भागने लगा जिसे भीड़ ने पकड़कर पीट पीटकर मार दिया था।