फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कुसम्ही जंगल में अब दो शिफ्ट में होगी निगरानी, लोग निडर होकर कर सकेंगे यात्रा

Fri, 12 Nov 2021 02:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बीते सोमवार की रात में ही शहर के राजेंद्र नगर निवासी कमलेश मोदनवाल की बाइक, पर्स व मोबाइल लूट लिया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के कुसम्ही जंगल में अब 24 घंटे पुलिस की निगरानी शुरू हो गई है। डीआईजी के निर्देश पर पेट्रोलिंग के लिए दो शिफ्ट में सशस्त्र सिपाहियों की ड्यूटी लगी है। 12-12 घंटे के शिफ्ट में दो-दो सिपाही ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन


खोराबार क्षेत्र के कुसुम्ही जंगल के रास्ते जिले के पूर्वी क्षेत्र के गांवों के लोगों के अलावा कुशीनगर जिले के लोग भी गोरखपुर शहर में आते-जाते हैं। इसके अलावा बुढ़िया माता मंदिर में भी श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने जाते हैं। परंतु सुरक्षा बंदोबस्त नहीं होने के चलते अक्सर लोगों से बदसलूकी, छिनैती व लूटपाट की घटनाएं होती रहती हैं। बीते सोमवार की रात में ही शहर के राजेंद्र नगर निवासी कमलेश मोदनवाल की बाइक, पर्स व मोबाइल लूट लिया गया था।

दस नवंबर के अंक में अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी ने यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का निर्देश दिया था। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि कुशीनगर रोड पर होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए कुसुम्ही में दो-दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

 
अज्ञात लुटेरों पर केस दर्ज
कुसम्ही जंगल में सोमवार की रात हुई बाइक, मोबाइल व पर्स लूटने के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन चल रही है। एसएसपी ने खोराबार पुलिस को मामले का शीघ्र पर्दाफाश करने का निर्देश दिया है।
 
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बुढ़िया माई मंदिर से लेकर एयरफोर्स मोड़ तक निगरानी बढ़ा दी गई है। दो शिफ्टों में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें