एसबीआई की फुटकर, लघु एवं मध्यम उद्यम केंद्र (आरएएसएमईसी) में रविवार को भी बैंक के कामकाज किए जाएंगे। नौकरी करने वालों की सहूलियत के लिए डीजीएम पीसी बरोड़ ने रविवार से इस नई व्यवस्था की शुरुआत की।
इस शाखा के अलावा स्पेशलाइज्ड पर्सनल बैंकिंग शाखा, चरगांवा, तारामंडल, मोहद्दीपुर में भी रविवार को बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध है। इन शाखाओं में अब शुक्रवार को अवकाश होगा।
बैंक में आए ग्राहकों के द्वारा केक काटकर रविवार को बैंकिंग सेवा की शुरुआत हुई। डीजीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के कारण लगभग छह महीनों से घरों का निर्माण कार्य सहित अन्य सभी कार्य बंद थे। त्योहार शुरू होने जा रहे हैं। हमने ऋण सुविधा जल्द उपलब्ध कराने के लिए रविवार को खुदरा ऋण प्रोसेसिंग केंद्र खोलने का निर्णय लिया है।
ऐसी व्यवस्था की है कि शुक्रवार को साप्ताहिक सप्ताह के दिन भी जरूरत के अनुसार इस केंद्र पर ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष मठपाल, एजीएम अमित शुक्ल, अमित श्रीवास्तव, प्रसून कुमार, जितेंद्र कुमार, मुख्य प्रबंधक राघवेंद्र कुमार, शैलेश राय, संपर्क अधिकारी राजेश गुप्ता, विनय वर्मा आदि मौजूद रहे।