फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर : अब मनीष हत्याकांड की सुनवाई सीबीआई की दिल्ली कोर्ट में होगी 

Sun, 06 Feb 2022 02:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

लखनऊ की विशेष कोर्ट में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियुक्तों की पेशी। 14 फरवरी तक न्यायिक अभिरक्षा बढ़ी, केस दिल्ली कोर्ट में स्थानांतरित।
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर।) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के केस की सुनवाई अब दिल्ली के सीबीआई कोर्ट में होगी। शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ की विशेष कोर्ट में अभियुक्तों की पेशी हुई। सभी की न्यायिक अभिरक्षा 14 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


इसके बाद ही कोर्ट ने मुकदमे का ट्रायल सीबीआई दिल्ली को स्थानांतरित कर दिया। अगली सुनवाई वहीं होगी। केस को दिल्ली में चलाए जाने के लिए मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

 पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 28 सितंबर 2021 की रात में तारामंडल रोड स्थित होटल कृष्णा पैलेस में पुलिस की पिटाई से मनीष गुप्ता की मौत हो गई थी।  29 सितंबर को मनीष की पत्नी मीनाक्षी की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने में इंस्पेक्टर जेएन सिंह, दारोगा अक्षय मिश्र, राहुल दुबे, विजय यादव, मुख्य आरक्षी कमलेश यादव और आरक्षी प्रशांत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर दो अक्तूबर से मामले की विवेचना, कानपुर की एसआईटी ने शुरू कर दी। पत्नी ने इस पर आपत्ति जताई और फिर प्रदेश सरकार की सिफारिश पर दो नवंबर को केस सीबीआई में स्थानांतरित हो गया।

विवेचना पूरी कर सात जनवरी को सीबीआई के विवेचक ने लखनऊ की विशेष कोर्ट में सभी आरोपितों को समान आशय से हत्या करने और साक्ष्य मिटाने का दोषी मानते हुए, आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। इसके बाद केस स्थानांतरित नहीं होने पर जेल प्रशासन ने पत्र लिखा था। शनिवार को सभी अभियुक्तों की पेशी हुई। अब सभी की अगली पेशी दिल्ली की सीबीआई कोर्ट में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें