23 अप्रैल 2023 : पिपराइच इलाके में कलश विसर्जन के दौरान छेड़खानी और मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन शांतिभंग में चालान कर दिया। उन्हें हवालात में ही नहीं रखा गया था। यही वजह थी कि पुलिस पर आरोप लगा और फिर एसएसपी के सख्ती के बाद तीन आरोपी पकड़े गए और जेल भेजे गए थे।
केस दो
26 अप्रैल 2023 : राजघाट इलाके में सपा उम्मीदवार शहाब अंसारी और निर्दलीय उम्मीदवार तारीक हसन के समर्थकों ने हाथापाई की थी। पुलिस ने दोनों उम्मदवारों को पकड़ा और एक रात हवालात में दोनों ने गुजारा और फिर अगले दिन शांतिभंग में चालान किया गया। इसका असर रहा कि इसके बाद विवाद की सूचना इनके पीछे नहीं आई।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि शांतिभंग पुलिस की सबसे प्रभावी धारा है, जिससे अपराध की शुरुआत करने वालों को ही सजा का एहसास कराया जा सकता है। लेकिन, पुलिस इसे हल्के में ले रही थी और आरोपी तुरंत ही जमानत पा जा रहे थे। सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि शांतिभंग में प्रभावी कार्रवाई की जाए।