फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Top Mafia: अब माफिया सुधीर सिंह व विनोद उपाध्याय पर घोषित होगा इनाम, कुर्क हो चुकी है संपत्ति

Wed, 24 May 2023 11:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि विनोद उपाध्याय और सुधीर सिंह पर इनाम घोषित किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी है। सुधीर सिंह की 10 करोड़ से अधिक की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी पुलिस कर चुकी है।
विज्ञापन
बाएं से माफिया सुधीर सिंह व विनोद उपाध्याय। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के दो और बदमाशों पर पुलिस की नजर टेढ़ी हो गई है। माफिया एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह और विनोद उपाध्याय पर पुलिस इनाम घोषित करने की तैयारी में है। दोनों ही बदमाशों पर पुराने केस में कोर्ट से चार अप्रैल 2023 को ही गैर जमानतीय वारंट (एलबीडब्ल्यू) जारी है, जिसके बाद सुधीर नेपाल और विनोद की लोकेशन राजधानी में मिली है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापा मार रही है।

विज्ञापन


माफिया सुधीर सिंह पर वर्ष 2004 में आईपीसी 392 और 311 के तहत दर्ज मुकदमे में वारंट जारी हुआ है, जबकि विनोद उपाध्याय के खिलाफ साल 2010 में दर्ज हुए मुकदमे में वारंट जारी हुआ है। वारंट जारी होने के बाद से ही क्राइम ब्रांच और शाहपुर थाने की पुलिस उनकी तलाश में छापा मार रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा सकी है।

माफिया सुधीर सिंह पर अलग-अलग थानों में कुल 36 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, वारंट जारी होने के बाद पुलिस सुधीर के कई ठिकानों पर छापा मार चुकी है। खबर है कि सुधीर ने नेपाल के कैसिनों और होटल में भी पैसा लगाया है। सुधीर ज्यादातर नेपाल में ही रह रहा है। वहीं, विनोद उपाध्याय पर 23 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। सूत्र बताते हैं कि विनोद उपाध्याय लखनऊ और दिल्ली में अपना पांव पसार रहा है, यहां पर जमीन और अन्य व्यापार में अपना पैसा लगाया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ये हैं गोरखपुर के छह यूपीएससी टॉपर, अपने दम पर बन गए IAS

Trending Videos
विज्ञापन

गोरखपुर के टॉप टेन माफिया

1. राघवेंद्र यादव
2. विनोद उपाध्याय
3. राकेश यादव
4. शैलेंद्र प्रताप सिंह
5. राधे उर्फ राधेश्याम यादव
6. सत्यव्रत राय
7. सुभाष शर्मा
8. अजीत शाही
9. प्रदीप सिंह
10. सुधीर सिंह

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि विनोद उपाध्याय और सुधीर सिंह पर इनाम घोषित किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी है। सुधीर सिंह की 10 करोड़ से अधिक की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी पुलिस कर चुकी है।





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें