जानकारी के मुताबिक, किशोरी और युवक बांसगांव के हरनही चौकी क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार की रात किशोरी युवक के घर पहुंच गई। युवक को छह महीने पहले भी मेले में किशोरी के साथ पकड़ा गया था। किशोरी को देखते ही युवक के घर वालों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।
इसे भी पढ़ें: ये हैं गोरखपुर के छह यूपीएससी टॉपर खिलाड़ी, अपने दम पर बन गए IAS
दोनों परिवारों ने अपने बच्चों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद मंगलवार को थाने में केस दर्ज कराया गया। युवक के घरवालों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया है, जिसमें किशोरी शादी की जिद कर रही है और युवक को पीछे से पकड़े हुए है।
एसओ दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।