फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब रामगढ़ताल के चारों तरफ बनेगी फोरलेन सड़क, जीडीए कराएगा निर्माण

Tue, 28 Feb 2023 11:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

जीडीए उपाध्यक्ष ने महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो और उसके आसपास के लोगों को आश्वस्त भी किया है। पैडलेगंज से नौकायन तक पहले से ही फोरलेन सड़क है। नौकायन से देवरिया बाईपास पर स्थित हनुमान मंदिर तक लोनिवि की ओर से बनाई जा रही फोरलेन सड़क को भी इसका हिस्सा बना लिया जाएगा।
विज्ञापन
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताल की सुंदरता बढ़ाने और पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मुहैया कराने के लिए अब ताल के चारों तरफ फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। पैडलेगंज से आरकेबीके तक जलनिगम पहले से ही तीन मीटर चौड़ी सड़क बना रहा है।
विज्ञापन


वहीं देवरिया बाईपास को भी फोरलेन बनाने के लिए बजट जारी हो चुका है। इसे लोक निर्माण विभाग बनाएगा। बाकी बचे हिस्से पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) फोरलेन का निर्माण कराएगा। इस परियोजना पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्राधिकरण, राजस्व विभाग के साथ मिलकर सर्वे कर चुका है। सड़क बनाते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि अधिक से अधिक खाली जमीन का प्रयोग किया जाए। पूरी कोशिश की जा रही है कि बन चुके आवासों को तोड़ने की नौबत न आए।
विज्ञापन


सोमवार को जीडीए उपाध्यक्ष ने महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो और उसके आसपास के लोगों को आश्वस्त भी किया है। पैडलेगंज से नौकायन तक पहले से ही फोरलेन सड़क है। नौकायन से देवरिया बाईपास पर स्थित हनुमान मंदिर तक लोनिवि की ओर से बनाई जा रही फोरलेन सड़क को भी इसका हिस्सा बना लिया जाएगा। इसके बाद सहारा इस्टेट तक देवरिया बाईपास फोरलेन का उपयोग किया जाएगा।

सहारा इस्टेट में मुख्य सड़क को भी इस परियोजना में समाहित किया जाएगा। इसी सड़क को आगे बढ़ाते हुए झारखंडी, आरकेबीके के पीछे से होते हुए पैडलेगंज में मिलाया जाएगा। इस सड़क पर आवागमन के साथ ही जगह-जगह मनोरंजन और स्ट्रीट फूड जोन भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें