फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फूड प्लाजा, फास्ट फूड यूनिट में बैठकर भोजन कर सकेंगे यात्री, रेलवे ने दी ये खास सुविधा

Thu, 22 Oct 2020 11:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
यात्री अब रेलवे स्टेशनों के खानपान स्टॉल पर भी बैठकर पूड़ी-सब्जी, चावल-छोला सहित अन्य गरमागरम व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने फूड प्लाजा, फॉस्ट फूड यूनिट और स्टॉल पर पकाए गए भोजन (कुक्ड फूड) की बिक्री के साथ ही यात्रियों को बैठकर खिलाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


मार्च से ही लॉकडाउन शुरू होने के बाद खानपान के स्टॉल बंद हो गए थे। एक जून से स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ स्टॉल तो खुले लेकिन वेंडरों को सिर्फ खानपान की पैक्ड सामग्री बेचने की ही अनुमति दी गई। हालांकि आईआरसीटीसी ने बाद में कुक्ड फूड बेचने की अनुमति दे दी लेकिन बैठकर खाने की अनुमति नहीं थी। अब ट्रेनों के ज्यादा संचालन शुरू होने पर आइआरसीटीसी ने बैठकर खाने की सुविधा भी शुरू करा दी है।

रिटायरिंग रूम व डारमेट्री भी खुलेगी
स्टेशन स्थित रिटायरिंग रूम और डारमेट्री को भी खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि दशहरा के बाद ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता ने कहा कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर फास्ट फूड यूनिट और फूड प्लॉजा में खानपान की व्यवस्था शुरू करा दी गई है। अब यात्री कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए शारीरिक दूरी बनाकर स्टॉप पर बैठकर भी नाश्ता और भोजन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें