फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब कुलपति के रहने तक प्रशासनिक भवन में रुकेंगे कर्मचारी

Sun, 17 Mar 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में इन दिनों एक आदेश की काफी चर्चा है। दो दिन पहले प्रशासनिक भवन में तैनात कर्मचारियों के लिए नया आदेश जारी किया गया। इसके मुताबिक अब उन्हें तब तक अपने अनुभाग में रुकना होगा, जब तक कुलपति अपने कार्यालय में रहेंगी। यह आदेश कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन सुबह पौने दस बजे तक अपने कार्यालय पहुंच जाती हैं। उनके टेबल पर कोई फाइल न रूके, इसके लिए प्रतिदिन शाम सात-आठ बजे तक कार्य निपटाती हैं। इस दौरान कुलपति और कुलसचिव कार्यालय में तैनात कर्मचारी तो रुके रहते हैं जबकि अन्य अनुभागों के कर्मचारी घर चले जाते हैं।
अभी तक प्रशासनिक भवन के कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होती है। लेकिन 14 मार्च को जारी आदेश के मुताबिक कुलपति के अपने कार्यालय में उपस्थित रहने तक अब प्रशासनिक भवन के सभी कर्मचारियों को अपने विभाग में रुकना होगा। कुलपति को किसी पत्रावली की जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण वह समय से उपलब्ध नहीं हो पाता। इससे कार्य में व्यवधान पड़ता है। इसे देखते हुए यह नया आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें