फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नमाज व रोजा का सही समय जानना होगा आसान, एक साल की मेहनत से तैयार हुआ ये नई जंत्री

Wed, 13 Jan 2021 11:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नमाज पढ़ते मुस्लिम बंधु। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर-बस्ती मंडल के मुसलमानों के लिए तहरीक पासबाने अहले सुन्नत रसूलपुर ने नई जंत्री तैयार की है। जिसके जरिए नमाज व रोजा का सही समय पता चल सकेगा। इसमें महीना व दिन का विवरण मिलेगा, सूरज निकलने-डूबने का वक्त भी आसानी से पता चल सकेगा।
विज्ञापन


एक साल की मेहनत से तैयार की गई यह जंत्री सैकड़ों सालों तक काम आएगी। इस पर अलजामियतुल अशरफिया मुबारक यूनिवर्सिटी के उलेमा-ए-किराम के तस्दीक की मुहर लग गई है। 15 जनवरी को जामा मस्जिद रसूलपुर में उलेमा-ए-किराम इसका विमोचन करेंगे।

इसको तैयार करने में तहरीक के मुफ्ती खुश मोहम्मद मिस्बाही, मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी, मौलाना रजीउल्लाह मिस्बाही व मो. शाकिब खान आदि ने मुख्य भूमिका रही है।
विज्ञापन


इमाम सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह के मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी ने कहा कि सैकड़ों सालों से नमाज का समय और माह-ए-रमजान में रोजे के लिए सहरी व इफ्तार का समय जानने के लिए दाइमी जंत्री का उपयोग किया जा रहा है। तहरीक ने मौजूदा समय के साथ नई जंत्री की जरूरत महसूस की। सालभर तक नई जंत्री पर काम किया।

मुफ्ती अख्तर हुसैन मन्नानी (मुफ्ती-ए-शहर) ने कहा कि नई जंत्री तैयार करना नौजवान उलेमा-ए-किराम की बहुत अच्छी कोशिश है। पुरानी जंत्री में जो कमियां थी उसे इसमें दूर किया गया है। इसमें गोरखपुर-बस्ती मंडल जिलों का विशेष ख्याल रखा गया है।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें