फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: गृह क्लेश से परेशान होकर अस्पताल की टंकी पर चढ़ा युवक, मची खलबली

Wed, 13 Jan 2021 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती जिला महिला अस्पताल के परिसर में मंगलवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे अचानक खलबली मच गई। मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला करीब 28 वर्षीय युवक अस्पताल की पानी की टंकी पर चढ़ गया।
विज्ञापन


पहले तो कोई कुछ नहीं समझ पाया लेकिन जब उतरने को कहा गया तो वह कूदकर जान देने की बात करने लगा। अस्पताल के कर्मचारी बबलू ने डायल 112 को फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे उसे नीचे उतरवाया और कोतवाली ले गई। गांधीनगर चौकी प्रभारी जितेंद्र शाही ने बताया कि गांधीनगर निवासी अमन गृह क्लेश से परेशान था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें