फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में अलर्ट: आप बरातियों का स्वागत धूमधाम से कीजिए... कानफोड़ू डीजे बजाकर नहीं

Thu, 09 Nov 2023 11:33 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

शादियों के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने से आसपास के मोहल्ले में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। रात में तेज आवाज के कारण लोग सो नहीं पाते हैं। जबकि सर्दी के मौसम में बच्चों की परीक्षाएं शुरू हो जाती हैं। इससे विद्यार्थियों की तैयारी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
तारामंडल क्षेत्र में मैरिज हाउस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहरवासियों के लिए सुकून भरी खबर है। अब त्योहार में ही नहीं, शादी-विवाह के मौके पर भी तेज आवाज में डीजे का शोर सुनाई नहीं देगा। तेज आवाज में अगर डीजे बजा तो पुलिस कार्रवाई करेगी। इस तरह की शिकायत मिलने पर पुलिस संबंधित के खिलाफ केस भी दर्ज करेगी।

विज्ञापन


शहर में जुलूस, शोभायात्रा और त्योहारों में तेज आवाज डीजे बजने से लोगों को दिक्कतें होती हैं। गणेश प्रतिमा विसर्जन में तेज आवाज डीजे बजाने से परेशान बसंतपुर मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन के अधिकारियों को पत्र देकर इस पर रोक लगाने की मांग उठाई थी।

अमर उजाला ने जनता की समस्या को मुहिम के तौर पर प्रकाशित किया। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई के निर्देश दिए। तब जाकर लोगों को दुर्गा पूजा से लेकर प्रतिमाओं के विसर्जन तक राहत मिली।
विज्ञापन


अब आगे दिवाली में लक्ष्मी पूजा होगी और इसके बाद छठ पूजा मनाई जाएगी। इस दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक रहेगी। इसके अलावा शादी विवाह में भी लोगों को कानफोड़ू आवाज से राहत मिलेगी। पुलिस ने अब डीजे बजाने के संबंध में हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें: नेपाल के रास्ते तस्करी कर लाया जा रहा चीन का अदरक, अफसर अंजान

शादी-विवाह में डीजे का शोर छीन लेता है लोगों का सुकून

शादियों के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने से आसपास के मोहल्ले में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। रात में तेज आवाज के कारण लोग सो नहीं पाते हैं। जबकि सर्दी के मौसम में बच्चों की परीक्षाएं शुरू हो जाती हैं। इससे विद्यार्थियों की तैयारी नहीं हो पाती है। शहर में करीब 470 मैरिज हॉल और लॉन हैं, जहां पर मांगलिक कार्यक्रम होते हैं। कुछ जगहों पर अगल-बगल में तीन से चार मैरिज हॉल हैं, जहां लगन के समय एक साथ कार्यक्रम होते हैं। वहां तेज आवाज में देर रात डीजे बजने से लोग परेशान हो जाते हैं।

आजाद चौक के पास अगल-बगल में तीन मैरिज हाॅल हैं। लगन के सीजन में यहां के लोग काफी परेशान होते हैं। बुधवार की दोपहर 12.40 बजे मानसपुरम कॉलोनी के भानु प्रताप सिंह, दिनेश, राजेश और आशीष मिले। लोगों ने बताया कि एक मैरिज हाॅल बगहा वीर बाबा मंदिर के रोड पर है। तो आगे जाने पर दूसरा है। इसी क्षेत्र में दो सौ मीटर के दायरे में तीन मैरिज हाॅल हैं। यहां शादी के सीजन में डीजे का खूब धमाल मचता है। इससे रात में काफी दिक्कतें होती हैं।

इसे भी पढ़ें: वायु प्रदूषण पर अफसर हुए गंभीर, अब बदलेगी थोड़ी तस्वीर

इसी तरह से तारामंडल रोड पर रामगढ़ताल पुलिस थाना के समीप सड़क किनारे आमने-सामने दो मैरिज हाॅल हैं। दोनों जगहों पर कार्यक्रम होने से खूब शोर शराबा मचता है। बबीना रोड पर भी होटल और धर्मशाला से सोनौली हाईवे पर दो सौ मीटर के दायरे में चार मैरिज हाॅल हैं। यहां पर कार्यक्रम होने से लोगों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डीजे के शोर पर रोक से सभी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर में होंगी करीब पांच सौ शादियां, 15 दिन शुभ मुहूर्त

आजाद चौक से बगहा बाबा रोड़ पर मैरिज हाउस। - फोटो : अमर उजाला।
छठ पूजा के बाद लगन का समय शुरू हो जाएगा। एक अनुमान के अनुसार, इस लगन में करीब पांच सौ शादियां होंगी। पंडित शरदचंद्र ने बताया कि नवंबर माह में 23,24, 27, 28 और 29 को शुभ मुहूर्त है। दिसंबर माह में 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 13, 14 और 15 तारीख को शादियां होंगी। दोनों महीनों में कुल 15 दिन शादियों के लिए शुभ मुहूर्त है।

बोले लोग
मैरिज हाॅल के नजदीक ही मेरा घर है। लगन के समय में डीजे बजने से रात में सोना मुश्किल हो जाता है। ज्यादा परेशानी होने पर शिकायत की जाती है, लेकिन बराती कहां मानने वाले। इसलिए इस पर रोक लगनी चाहिए।-अभय सिंह, मानसपुरम।

इसे भी पढ़ें: आपत्तिजनक हालत में मिला युवक, टोका तो पीआरडी जवान को किया लहूलुहान

मेरे मोहल्ले में एक मैरिज हाॅल है। लगन के समय में बरात निकलने पर सड़क पर जाम लगता है। तेज आवाज में डीजे बजाकर नाचने का फैशन चल रहा है। इससे मरीज, बुजुर्ग और विद्यार्थियों को दिक्कत होती है। त्योहारों की तरह इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।-दुखहरण प्रसाद पाठक, शास्त्रीपुरम।

यहां तो कुछ ही दूरी पर तीन मैरिज हाॅल हैं। एक जगह शांति होती हैं तो दूसरी ओर शोर मचता है। यदि मना करने जाइए तो कार्यक्रम में शामिल लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। कौन बवाल मोल ले। इस चक्कर में किसी तरह से रात गुजारी जाती है।-गौरव वर्मा, शिवाजी नगर।

इसे भी पढ़ें: नशे में धुत कार सवारों ने मारी टक्कर, युवक का पैर कटकर 20 फीट दूर जा गिरा


लगन में तेज आवाज डीजे बजने से पढ़ाई करने में दिक्कत आती है। जाड़े के मौसम में परीक्षाओं की तैयारी होती है। इसलिए मैरिज हाॅल संचालकों को भी इसके बारे में सोचना चाहिए, ताकि छात्र-छात्राओं को राहत मिल सके। - हर्षित कुमार शुक्ला, तुर्कमानपुर।

डीजे बजाने के संबंध में हाईकोर्ट के आदेशों का अनुपालन कराया जाएगा। मैरिज हॉल और अन्य कार्यक्रमों में इसकी शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।-केके विश्नोई, एसपी सिटी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें