Digital Calendar and Diary App launch
- फोटो : ani
अब डिजिटल एप पर भी 2021 का डायरी तथा कैलेंडर उपलब्ध है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्यूनिकेशन इसके लिए एप विकसित किया है। हिंदी, अंग्रेजी एवं 11 अन्य भारतीय भाषाओं में यह उपलब्ध है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह एप वेबवर्जन
www.goicalendar.gov.in पर उपलब्ध है। इसे एंड्रायड मोबाइल फोन अथवा आईओएस प्लेटफॉर्म पर goi calendar नाम से एक्सेस किया जा सकता है।
इसमें भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं, आयोजनों एवं प्रकाशनों की सूचना उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त इसमें आधिकारिक अवकाश एवं प्रमुख तिथियों का भी विस्तृत विवरण है। इसमें देश के महत्वपूर्ण व्यक्तियों के प्रेरणास्पद संदेश भी समाहित हैं।
इस डायरी में डिजिटल नोट लेने की भी सुविधा है जो सुरक्षा एवं निजता प्रावधानों के साथ स्टोर हो सकेगा। साथ ही इसमें बैठकों, महत्वपूर्ण कार्यों एवं आयोजनों का रिमाइंडर लगाने की भी सुविधा है। आने वाले दिनों में यह नेत्रहीन दिव्यांगों के उपयोग के लिए नए रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।