फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल ने वापस कराए खाते से उड़ाए गए 19.5 लाख रुपये, लोगों ने कहा- 'धन्यवाद'

Mon, 18 Jan 2021 08:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
साइबर क्राइम। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन
गोरखपुर में साइबर सेल ने लोगों के बैंक खाते से उड़ाई गई 19 लाख 51 हजार 614 रुपये की वापसी कराने में सफलता हासिल की है। इन सभी मामलों में एटीएम कार्ड नंबर, ओटीपी पूछकर जालसाजी की गई थी। 92 लोगों के रुपये वापस आने पर उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिछले वर्ष साइबर अपराध के कई मामले सामने आने पर साइबर टीम को लगाया गया था। सीओ क्राइम की देखरेख में टीम ने एक जनवरी 2020 से 31 दिसंबर 2020 के बीच में खातों से उड़ाए गए 92 लोगों की रकम को वापस कराने में सफलता प्राप्त की है।

ये सावधानियां बरत कर बचें जालसाजी से...
  • अपने क्रेडिट/डेबिट कार्ड से संबंधित कोई भी जानकारी किसी से शेयर न करें।
  • किसी भी लाटरी/अवांछनीय लिंक पर क्लिक न करें।
  • कस्टमर केयर से संपर्क करने के लिए संबंधित के Original Site पर जाकर ही संपर्क करें।
  • ओएलएक्स साइट आदि पर विज्ञापन की सही जानकारी प्राप्त करें व बेचने वाले व्यक्ति की सही पहचान करते हुए ही खरीदारी करें। बिना प्रत्यक्ष मिले भुगतान न करें।
  • मोबाइल फोन पर बैंक अधिकारी/किसी कंपनी के कस्टमर केयर का अधिकारी बनकर आप से बैक से संबंधित कोई जानकारी (जैसे ओटीपी, कार्ड नं आदि ) मांगने पर न दें, बैक अधिकारी या कस्टमरकेयर आपसे कभी भी ओटीपी नहीं मांगते हैं।
  • यूपीआई के माध्यम से रुपये भेजते व मंगाते समय सावधानी बरतें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें