फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ पेशे की बीमार तस्वीर: अब ऑटो से मरीज लेने आए थे बाइक सवार दलाल, दबोचे गए

Wed, 27 Sep 2023 11:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नौ जुलाई को पुलिस और एंबुलेंस माफिया में हाथापाई के बाद से पुलिस ने पूरे सिस्टम को ध्वस्त करने की पहल की है। तब से पुलिस ने सख्ती की तो इसका असर है कि एंबुलेंस मरीज माफिया अपना तरीका बदलकर मरीजों को ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज परिसर से मरीज की खरीद फरोख्त के आरोप में पकड़ा गया ऑटो व चालक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मरीज एंबुलेंस माफिया का एक नया गठजोड़ सामने आया है। अब बाइक सवार दलाल ऑटो का इस्तेमाल करने लगे हैं। मंगलवार सुबह दलाल ने पहले मरीज के तीमारदार से बातचीत की और फिर बाहर ले जाने के लिए दो ऑटो बुलाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने सुबह एक बाइक सवार और दो ऑटो चालकों को पकड़ा। ऑटो, बाइक को सीज करने के साथ ही पुलिस ने दोनों चालकों को 50-50 हजार के निजी मुचलके पर छोड़ा। वहीं कथित दलाल से एक लाख रुपये का मुचलका जमा कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, नौ जुलाई को पुलिस और एंबुलेंस माफिया में हाथापाई के बाद से पुलिस ने पूरे सिस्टम को ध्वस्त करने की पहल की है। तब से पुलिस ने सख्ती की तो इसका असर है कि एंबुलेंस मरीज माफिया अपना तरीका बदलकर मरीजों को ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। प्राइवेट एंबुलेंस, लग्जरी गाड़ी के बाद अब ऑटो से मरीजों को बाहर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नगर सहकारी बैंक पर आरबीआई सख्त: चार करोड़ का लोन बकाया, जमा नहीं कराया तो बैंक की बंदी तय

 
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पांच के करीब में मेडिकल चौकी इंचार्ज विवेक मिश्रा अपने पुलिस कर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे कि दो सीएनजी ऑटो अस्पताल के पास संदिग्ध हालत में खड़ी थी। एक का चालक मनोज कुमार निवासी झुंगिया बाजार, दूसरे का चालक कलीम खान निवासी मानबेला के ऑटो को सीज किया गया।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, पीड़ित से बोले- बिलकुल मत घबराइए, हम कराएंगे प्रभावी कार्रवाई

उसी समय ट्राॅमा सेंटर के पास बाइक से गुलरिहा के मोगलहा निवासी दिनेश मिला। पूछताछ से वह संदिग्ध लगा। चौकी इंचार्ज के मुताबिक, दिनेश अक्सर मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में बिचौलिए का काम करता है। इसकी बाइक को सीज कर दिनेश को एक लाख के मुचलके पर छोड़ा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें