कुछ समय पहले ही दुर्गावती हॉस्पिटल के संचालक सर्जन डॉ. मनोज यादव को भी दो बार रंगदारी की धमकी मिल चुकी है। इसपर तत्कालीन प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराया था। डॉ. रोली पुरवार को धमकी भरा पत्र मिलने से बड़हलगंज के डॉक्टरों में दहशत का माहौल है।
इसे भी पढ़ें: नगर सहकारी बैंक पर आरबीआई सख्त: चार करोड़ का लोन बकाया, जमा नहीं कराया तो बैंक की बंदी तय
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि महिला डॉक्टर को धमकी भरा पत्र मिला है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। पत्र पर धमकी देने वाले ने अपना नाम व पता गोला बाजार का दिया है।