फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2022: अब मंडलीय सम्मेलन से चुनावी समीकरण साधेगी भाजपा, 27-28 नवंबर को होगा सम्मेलन

Wed, 24 Nov 2021 08:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

27-28 नवंबर को गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल में भाजपा सम्मेलन करेगी। बस्ती मंडल के सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आएंगे। फिलहाल इसकी तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन
गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अब मंडलीय सम्मेलन के जरिए चुनावी समीकरण दुरुस्त करेगी। जातीय व सामाजिक समीकरण की जानकारी ली जाएगी, फिर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत मंत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र के तीन मंडल व उससे जुड़े दस जिलों में चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। पहले बूथ स्तरीय सम्मेलन कराया गया। अब मंडल स्तरीय सम्मेलन कराए जा रहे हैं। इसमें जिला चुनाव संचालन समिति और विधानसभा क्षेत्र चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। सबसे फीडबैक लिया जाएगा।

जातीय, सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखकर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाई जाएगी। इसी तरह का सम्मेलन काशी, अवध, मथुरा, कानपुर और मेरठ क्षेत्र में भी होगा। हर सम्मेलन में केंद्र व राज्य स्तर के नेता हिस्सा लेंगे। गोरखपुर व आजमगढ़ मंडल के सम्मेलन की तारीख तय हो गई है। जल्द ही बस्ती मंडल के सम्मेलन की तारीख आ जाएगी।
  • 27 नवंबर: गोरखपुर में सम्मेलन होगा। अध्यक्षता यूपी के प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह करेंगे। गोरखपुर के साथ ही देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज के जिला संचालन समिति व विधानसभा क्षेत्र संचालन समिति के पदाधिकारी आएंगे।
  • 28 नवंबर: आजमगढ़ में सम्मेलन होगा। अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल करेंगे। आजमगढ़ के साथ ही मऊ व बलिया के संचालन समिति के पदाधिकारी भी आएंगे।
  • बस्ती मंडल के सम्मेलन की तारीख भी जल्द तय होगी। इसकी अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे। सम्मेलन में बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के संचालन समिति के पदाधिकारी आएंगे।  
विज्ञापन

क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बूथ सम्मेलनों का सफल आयोजन हो चुका है। अब मंडल स्तरीय सम्मेलन कराए जा रहे हैं। गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के सम्मेलन में केंद्र व राज्य के नेता आएंगे। चुनाव संचालन समितियों के साथ बैठक होगी। आगामी चुनाव में जीत की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें