फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अब 29 मार्च से होंगी विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं, समय-सारिणी जल्द होगी घोषित

Mon, 21 Mar 2022 10:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

विश्वविद्यालय के मीडिया सेल के मुताबिक कुलपति के निर्देश के क्रम वार्षिक परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। संशोधित समय-सारिणी शीघ्र ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय । - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 24 मार्च से शुरू होने वाली स्नातक एवं परास्नातक की वार्षिक परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। अब परीक्षाएं 29 मार्च से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय के मीडिया सेल के मुताबिक कुलपति के निर्देश के क्रम वार्षिक परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। संशोधित समय-सारिणी शीघ्र ही घोषित की जाएगी।

विज्ञापन

24 तक सूचनाएं उपलब्ध कराएं महाविद्यालय

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर (सीबीसीएस) सत्र 2021-22 का परीक्षाफल शीघ्र घोषित करने के लिए 24 मार्च तक महाविद्यालयों से सूचनाएं मांगी गईं हैं।

महाविद्यालयों को छात्रों की उपस्थिति, प्रैक्टिकल में उपस्थिति, प्रैक्टिकल के इंटरनल व एक्सटर्नल अंकों को 24 मार्च तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करना है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि सूचनाएं अपलोड करने के बाद हार्ड कॉपी को परीक्षा गोपनीय अनुभाग में जमा करा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें