योनो कैश की कुछ खूबियां जो कोरोना के अलावा साइबर अपराध से भी आपको सुरक्षित रखता है। इसमें एटीएम से कैश निकालने के लिए एटीएम कार्ड जरूरी नहीं है। इस वजह से एटीएम कार्ड कोरोना वायरस से हमेशा सुरक्षित रहता है।
सिर्फ चार बार एटीएम कीबोर्ड को टच करने की पड़ती है जरूरत
योनो कैश का इस्तेमाल करने के दौरान एटीएम कार्ड की तुलना में एटीएम कीबोर्ड को काफी कम बार छूना पड़ता है। ऐसे में यह कोरोना संक्रमण से भी बचाव करता है।
- पहली बार आपको एटीएम स्क्रीन पर योनो कैश निशान पर
- दूसरी बार योनो ऐप पर आए रिफरेंस नंबर डालने के लिए
- तीसरी बार राशि डालने के लिए
- चौथी बार योनो पिन डालते ही आपका पैसा निकाल जाएगा।