कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम करने के उद्देश्य से दो दिवसीय लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को सैनिटाइजेशन और सफाई व्यवस्था पर जिला प्रशासन और नगर निगम का विशेष जोर रहा। काफी दिनों बाद सैनिटाइजेशन को लेकर इस तरह की संजीदगी दिखाई पड़ी।
सुबह से ही नगर निगम और अग्निशमन विभाग की सैनिटाइजेशन के लिए लगाई गईं गाड़ियां शहर के अलग-अलग इलाकों में दौड़ती रहीं। बिल्डिंग, बाजार और चौराहे ही नहीं कई प्रमुख सड़कों तक को सैनिटाइज किया गया।
उधर लॉकडाउन की वजह से सभी दुकानें, बाजार और दफ्तर बंद रहे तो सड़कों पर चहल-पहल बरकरार रही। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविञद्यालय की शहर के कई स्कूल-कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा होने की वजह से दोपहर तक सड़कों पर भीड़ थोड़ी ज्यादा रही।
सड़कों पर रहा चहल पहल
उधर विद्यार्थियों को दिक्कत न हो इसलिए प्रशासन ने प्राइवेट टैक्सी, ऑटो और रिक्शा के संचलन को भी छूट दे रखी थी। रविवार कों भी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा होने की वजह से सड़कों पर चह -पहल अधिक रहने की उम्मीद है।चौराहों पर पुलिस खड़ी तो रही मगर किसी को रोका-टोका नहीं।
हालांकि शाम सात बजे से सख्ती बढ़ गई। पैडलेगंज, कचहरी चौराहा, मोहद्दीपुर, बेतियाहाता आदि चौराहों पर पुलिस ने आने-जाने वालों को रोककर बाहर निकलने की वजह पूछी। उधर डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता, एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव समेत कई अफसरों ने भी भ्रमण का लॉकडाउन का जायजा लिया।