फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर 24 रेलकर्मी हुए सम्मानित

Sat, 16 May 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे प्रेक्षागृह में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यालय और मंडल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि संगठन की अध्यक्ष मनीषा बोरवणकर ने कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के सभी विभागों के कर्मचारियों की मेहनत, लगन और समर्पण से ही रेल सेवाएं सुचारु रूप से संचालित होती हैं। कर्मचारियों के बेहतर कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए महिला कल्याण संगठन की ओर से यह सम्मान दिया गया है।
उन्होंने रेलकर्मियों को भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदारी और मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन की सदस्य लीना पांडेय, नीतू सिंह, छवी गुप्ता, पल्लवी सिंहल, किरन और सुनीता मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें