फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर-पुणे के बीच चलेगी दैनिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन

Sat, 21 Mar 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर और पुणे के बीच प्रतिदिन ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 01415, 01416 पुणे-गोरखपुर-हडपसर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 30 फेरों के लिए संचालित होगी।
विज्ञापन

01415 पुणे-गोरखपुर विशेष ट्रेन एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन पुणे से सुबह 6:50 बजे रवाना होकर दौंड, मनमाड, भुसावल, इटारसी, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा और बस्ती होते हुए अगले दिन शाम चार बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01416 गोरखपुर-हडपसर विशेष ट्रेन दो अप्रैल से एक मई तक प्रतिदिन गोरखपुर से शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी और प्रमुख स्टेशनों से होकर तीसरे दिन सुबह 3:15 बजे हडपसर पहुंचेगी। ट्रेन में एसी द्वितीय, एसी तृतीय, शयनयान, साधारण द्वितीय श्रेणी और एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें