फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर के अंदर लटक रहा था फंदा, फर्श पर मिली महिला की लाश

Thu, 30 Nov 2023 02:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस का कहना है कि शव फर्श पर पड़ा था और पास में ही फंदा लगा हुआ था। अब घरवालों ने खुदकुशी की बात कही है, लेकिन मौके पर जिस तरह से लाश मिली है, वह हत्या की ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में चिल्लूपार क्षेत्र के कोड़रनीलकंठ गांव में बुधवार की शाम सात बजे महिला का शव घर के फर्श पर मिला। पास में ही फंदा लगा था। ससुराल वालों ने बताया कि उसने खुदकुशी की है और जान बचाने के लिए फंदे से उतारे थे। हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव के त्रिलोकी निषाद के पुत्र पिंटू की शादी आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के उज्जरपार गांव के बाबूलाल निषाद की पुत्री (26) राधिका से 25 मई को हुई थी। शादी के एक महीने बाद उसका पति महाराष्ट्र के एक प्राइवेट कंपनी में काम करने चला गया।

पांच जुलाई को घर वापस आया था। चार अगस्त को वापस चला गया था। बुधवार की सुबह उसके महाराष्ट्र से घर वापस आने की सूचना मिली। परिजनों का कहना है कि पत्नी का पति से फोन पर विवाद हुआ था। शाम सात बजे तीसरे नंबर की बहू कमरे में गई तो राधिका को फांसी के फंदे से लटका देख शोर मचाई। सूचना पर मायके वाले पहुंच गए।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस का कहना है कि शव फर्श पर पड़ा था और पास में ही फंदा लगा हुआ था। अब घरवालों ने खुदकुशी की बात कही है, लेकिन मौके पर जिस तरह से लाश मिली है, वह हत्या की ओर इशारा कर रही है। इसी वजह से पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें