फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिंदगी खतरे में डालने की छूट नहीं, मनमानी करेंगे तो फिर करना पड़ेगा लॉकडाउन’

Sun, 27 Sep 2020 01:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे नोडल अफसर ने विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण
  • आधा दर्जन स्थानों पर चेक किए मास्क, टाउनहाल चौराहे पर तीन लोगों का चालान
विज्ञापन
नोडल अफसर ने विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय दौरे पर शनिवार की देर शाम गोरखपुर आए जिले के नोडल अफसर व अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग, गन्ना विकास एवं आबकारी विभाग संजय आर भूसरेड्डी ने कई क्षेत्रों का निरीक्षण कर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जांची। इस दौरान लोगों को मास्क न लगाता देख उन्होंने कहा कि आप ऐसा करेंगे तो फिर से आंशिक लॉकडाउन लगाना पड़ेगा।

विज्ञापन


इस दौरान टाउनहॉल के पास बिना मास्क के घूमते मिले तीन लोगों का नोडल अफसर ने चालान भी कटवाया। शनिवार की शाम गोरखपुर पहुंचे नोडल अफसर ने पहले प्रभारी डीएम व सीडीओ इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर कोविड 19 की रोकथाम व इलाज की जानकारी ली। इसके बाद देर शाम वे शहर के निरीक्षण के लिए निकले। सर्किट हाउस रोड पर नौका विहार के पास, छात्र संघ चौराहा, टाउनहाल चौराहा, नगर निगम के सामने, नखास चौक, बक्शीपुर चौराहा, गोलघर में गणेश चौराहा व मोहद्दीपुर में रुक कर आने-जाने वाले लोगों का मास्क चेक किया। जो लोग बिना मास्क के मिले, उन्हें मास्क पहनने व अनावश्यक घर से न निकलने की सलाह दी।

साथ ही नोडल अफसर ने चेताया कि छूट का मतलब यह नहीं कि खतरा टल गया है। सभी को जागरूकता का परिचय देना पड़ेगा। टाउनहाल चौराहे पर बिना मास्क के घूमते मिले तीन लोगों का उन्होंने चालान कराया। चेकिंग के दौरान उन्होंने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को पकड़ा। तीनों ने न तो मास्क और न ही हेलमेट लगाया था। वहीं बाइक पर नंबर भी नहीं था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चंद लोगों को सभी के जीवन के साथ खिलवाड़ की नहीं मिलेगी छूट

लोगों से पूछताछ करते नोडल अफसर संजय आर भूसरेड्डी - फोटो : अमर उजाला।
पत्रकारों से बातचीत में नोडल अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। छूट लोगों की सहूलियत के लिए दी गई है, इसका यह मतलब नहीं कि उसका दुरुपयोग किया जाए। उन्होंने बताया कि पुलिस एवं प्रशासन के अफसरों को रविवार से कोविड -19 के प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा नहीं है कि किसी पर जुर्माना लगाया जाए या किसी को दंडित किया जाए।
 
नोडल अधिकारी ने सख्ती के साथ कहा कि महज चंद लोगों को समाज के बड़े वर्ग की जिंदगी खतरे में डालने की छूट नहीं मिलेगी। जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन्हें सबक सिखाया जाएगा।  किसी भी कीमत पर सरकार 10 फीसद लोगों को 90 फीसद लोगों के जीवन से खेलने की छूट नहीं दे सकती।
 
बताओ! तुम क्या करते हो
नोडल अधिकारी निरीक्षण के क्रम में जब मोहद्दीपुर पहुंचे तो बिग बाजार में भी व्यवस्था जांचने पहुंचे। गार्ड के पास पहुंच कर पूछा कि बताओ कि लोगों को प्रवेश कैसे दिया जाता है। इसपर गार्ड ने बताया कि साहब- पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग करता हूं। साथ ही यह देखता हूं कि लोगों ने मास्क लगाया है या नहीं। इसके बाद उनका नाम-पता और मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ही एंट्री देता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें