फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में 62 दिन बाद मिले केवल 94 कोरोना मरीज, सिर्फ दो संक्रमितों की गई जान

Sat, 26 Sep 2020 09:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
विज्ञापन
गोरखपुर कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच 62 दिन बाद पिछले 24 घंटे में केवल 94 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे पूर्व 24 जुलाई को महज 81 मरीज मिले थे। इसके बाद से लगातार मरीजों का आंकड़ा 150 से लेकर 420 तक गया था। ऐसे में विभाग के लिए यह सुखद संकेत है।
विज्ञापन


राहत की बात यह भी है कि केवल दो मरीजों की मौत भी हुई है। संक्रमितों में गीता प्रेस, एम्स और बीआरडी के कर्मी शामिल हैं। इसके बाद से जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 14873 पहुंच गया है। इनमें 13335 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत का आंकड़ा 232 पहुंच गया है। एक्टिव केस 1306 हैं।

जानकारी के मुताबिक गीता प्रेस में शुक्रवार को 12 से अधिक कर्मियों के संक्रमित होने के बाद अन्य कर्मियों की जांच कराई गई तो शनिवार को तीन और कर्मी संक्रमित मिले हैं। वही, एम्स दूसरे दिन भी एक और छात्र संक्रमित मिला है। इसके बाद से अन्य छात्र डरे हुए हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज चार कर्मी, फर्टिलाइजर के दो, बिछिया के दो, तारामंडल के पांच, झरना टोला के चार मोहद्दीपुर में एक ही परिवार के दो, जटेपुर में एक ही परिवार के दो, बशारतपुर में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।


Trending Videos
विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र में मिले सर्वाधिक 16 मरीज

शहर की बात करें तो 53 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 16 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा गोरखनाथ छह, कोतवाली पांच, कैंट 13, रामगढ़ताल पांच, गुलरिया चिलुआतल, तिवारीपुर में एक-एक, राजघाट में पांच मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो 30 नए मरीज मिले हैं। बांसगांव, गगहा, पिपरौली, पाली, सरदारनगर में एक-एक, कैंपियरगंज चार, चरगांवा 14, खोराबार तीन, सहजनवां में चार मरीज मिले हैं। इनके अलावा 11 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।  

दो संक्रमित मरीजों की बीआरडी में हुई मौत
पिछले 24 घंटे में दो संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के लोहार गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। इनकी मौत शुक्रवार की देर रात बीआरडी में हुई है। इनके अलावा शहर के रहने वाले 56 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत भी शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान बीआरडी में हुई है। कॉलेज प्रशासन ने शव को कोविड प्रोटोकॉल के तहत परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

15 सिंतबर से कम होने लगे मरीज
कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच 15 सितंबर से मरीजों की संख्या कम होने लगी। इन दिनों में केवल 15 सितंबर को 189, जबकि 16 को 232, 18 को 221, 19 को 212, मरीज मिले थे। इसके बाद से लगातार मरीजों की संख्या घटती जा रही है। 20 से लेकर 24 सितंबर के बीच केवल 23 सितंबर को ही 208 मरीज मिले हैं। जबकि अन्य दिनों में संख्या 150 से नीचे रही हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी का मानना है कि प्रतिदिन 3200 से लेकर 4000 के बीच जांच कराई जा रही है। जल्द ही और जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें