फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: फिर नहीं हुए सूरज के दर्शन, दिनभर ठिठुरते रहे लोग

Fri, 28 Jan 2022 12:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव ऊपरी हिमालय में बारिश और बर्फबारी की वजह से हुआ है। शुक्रवार को भी इसका असर दिखाई दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड के मौसम में आग के पास बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में सूरज के दर्शन तीन दिन से नहीं हो रहा है। शुक्रवार सुबह कोहरे में लिपटी रही। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब सात डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से लोग ठिठुरते रहे।

विज्ञापन


पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को ऊपरी वायुमंडल में धुंध और करीब 14 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से दिन का तापमान तकरीबन 15 डिग्री ही चढ़ सका।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव ऊपरी हिमालय में बारिश और बर्फबारी की वजह से हुआ है। शुक्रवार को भी इसका असर दिखाई दिया। सुबह कोहरा तो दिन में हल्के बादल और धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

रैन बसेरों में रहने के अलावा खानपान का भी इंतजाम

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि शीतलहर को ध्यान में रखते हुए रैन बसेरों में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। खानपान के भी इंतजाम हैं। नगर आयुक्त के मुताबिक, शहर के सभी सार्वजनिक स्थलों, रेलवे, बस स्टेशन व रैनबसेरों आदि पर अलाव की भी व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें