फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा: बिना मास्क प्रवेश पर रोक, वेबकास्टिंग से होगी निगरानी

Thu, 06 Aug 2020 07:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • नौ अगस्त को गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के 68 केंद्रों पर 30,599 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
  • संक्रमण से बचाव के उपायों के लिए परीक्षा केंद्रों को दी गई विशेष धनराशि
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा नौ अगस्त को होगी। गोरखपुर मंडल के तीन जिलों गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में 68 परीक्षा केंद्रों पर कुल 30,599 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बिना मास्क वाले अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर सभी कमरों की निगरानी वेबकास्टिंग के जरिए की जाएगी। गोरखपुर जिले में 52 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की तैयारी बैठक शुक्रवार को विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में सुबह 11:30 बजे से होगी। परीक्षा केंद्रों को थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर आदि के लिए अलग से धनराशि दी गई है ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीके अपनाए जा सकें।
  
परीक्षा के नोडल समन्वयक प्रो. राजवंत राव ने बताया कि परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। संक्रमण से बचाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 300 परीक्षार्थियों वाले केंद्रों को छह हजार तथा 500 परीक्षार्थियों वाले केंद्रों को 10 हजार रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन


 

Trending Videos

कहां, कितने केंद्र व अभ्यर्थी

इसके अतिरिक्त सभी अभ्यर्थियों को मास्क, ग्लव्स तथा निजी उपयोग के लिए सैनिटाइजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। तैयारी बैठक में जिला प्रशासन के अलावा परीक्षा के आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

जिला         केंद्र      अभ्यर्थी        
गोरखपुर      52      25,799
कुशीनगर     07        2100
देवरिया       09        2700         

एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचे
बीएड परीक्षा के नोडल समन्वयक ने बताया कि सभी अभ्यर्थी अविलंब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

 
विज्ञापन

तापमान 99 से ऊपर तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा

सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के शरीर का तापमान भी जांचा जाएगा। इसके बाद ही एंट्री मिल सकेगी। इस दौरान अगर किसी के शरीर का तापमान 99 डिग्री फारेनहाइट से अधिक मिला तो उसे  परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। एडीएम सिटी आरके श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर ही थर्मल स्कैनर से सभी परीक्षार्थियों की जांच होगी। जिसका तापमान मानक से अधिक मिला उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा के दिन अभ्यर्थी इस पर ध्यान दें
  • प्रवेश पत्र की दो प्रतियां तथा दो फोटोग्राफ जरूर लाएं। ये फोटो वही हों जैसी प्रवेश पत्र में लगी हुई है।
  • अपना एक फोटो युक्त परिचय पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पासपोर्ट) जरूर लाएं।
  • प्रत्येक स्थिति में अपने केंद्र पर परीक्षा से एक घंटे पहले जरूर पहुंच जाएं।
  • काला बाल प्वाइंट पेन लाएं।
  • मास्क, ग्लव्स एवं सैनिटाइजर साथ में जरूर लाएं।
  • दिव्यांग (नेत्रहीन) अभ्यर्थी, जिन्हें लेखन- सहायक चाहिए, वे एक दिन पूर्व केंद्राध्यक्ष से जरूर संपर्क करें।
  • कैलकुलेटर, मोबाइल फोन सहित कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण किसी भी दशा में अपने साथ न लाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें