इसके अतिरिक्त सभी अभ्यर्थियों को मास्क, ग्लव्स तथा निजी उपयोग के लिए सैनिटाइजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। तैयारी बैठक में जिला प्रशासन के अलावा परीक्षा के आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
जिला केंद्र अभ्यर्थी
गोरखपुर 52 25,799
कुशीनगर 07 2100
देवरिया 09 2700
एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचे
बीएड परीक्षा के नोडल समन्वयक ने बताया कि सभी अभ्यर्थी अविलंब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के शरीर का तापमान भी जांचा जाएगा। इसके बाद ही एंट्री मिल सकेगी। इस दौरान अगर किसी के शरीर का तापमान 99 डिग्री फारेनहाइट से अधिक मिला तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। एडीएम सिटी आरके श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर ही थर्मल स्कैनर से सभी परीक्षार्थियों की जांच होगी। जिसका तापमान मानक से अधिक मिला उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा के दिन अभ्यर्थी इस पर ध्यान दें
- प्रवेश पत्र की दो प्रतियां तथा दो फोटोग्राफ जरूर लाएं। ये फोटो वही हों जैसी प्रवेश पत्र में लगी हुई है।
- अपना एक फोटो युक्त परिचय पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पासपोर्ट) जरूर लाएं।
- प्रत्येक स्थिति में अपने केंद्र पर परीक्षा से एक घंटे पहले जरूर पहुंच जाएं।
- काला बाल प्वाइंट पेन लाएं।
- मास्क, ग्लव्स एवं सैनिटाइजर साथ में जरूर लाएं।
- दिव्यांग (नेत्रहीन) अभ्यर्थी, जिन्हें लेखन- सहायक चाहिए, वे एक दिन पूर्व केंद्राध्यक्ष से जरूर संपर्क करें।
- कैलकुलेटर, मोबाइल फोन सहित कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण किसी भी दशा में अपने साथ न लाएं।