फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो माह से लापता होम्योपैथिक मेडिकल छात्र का नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)। खड़ेसरी स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का छात्र अभिषेक वर्मा पिछले दो माह से लापता है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हॉस्टल में छात्र के बंद कमरे का ताला तोड़कर तलाशी ली, जिसमें न्यूरो संबंधी कुछ दवाएं मिलीं है।
विज्ञापन


महराजगंज निवासी स्वर्ण व्यवसायी राजेश्वर वर्मा का पुत्र अभिषेक वर्मा राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, खड़ेसरी में बीएचएमएस तृतीय वर्ष का छात्र है। वह बीते 10 अप्रैल की रात करीब आठ बजे कॉलेज हॉस्टल से निकला था, जिसके बाद से कोई पता नहीं चल सका है। छात्र के परिवार वालों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में भी गुहार लगाई है लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
बड़हलगंज कोतवाल सुनील राय ने बताया कि छात्र के भाई रितिक वर्मा की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज में 10 अप्रैल की रात करीब आठ बजे छात्र हॉस्टल से बाहर जाता दिखाई दिया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच में पता चला कि उसका मोबाइल फोन एक दिन पहले से ही बंद था। विभिन्न स्तरों पर जांच और तकनीकी पड़ताल के बावजूद छात्र के संबंध में कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि अभिषेक एक होनहार छात्र था और उसकी गतिविधियां भी सामान्य थीं। उन्होंने कहा कि छात्र के लापता होने की जानकारी तब मिली जब उसके परिजन कॉलेज पहुंचे। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस जांच में हरसंभव सहयोग किया है लेकिन अब तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस संबंध में एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें