फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: नौ साल का बालक और युवक मिला कोरोना संक्रमित, होम आइसोलेट की दी गई सलाह

Fri, 07 Apr 2023 11:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 651 लोगाें की एंटीजन किट से जांच की गई है। इसमें दो मरीज संक्रमित मिले हैं। जबकि 158 लोगों का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक बार फिर कोरोना की दस्तक हो गई है। बुधवार को जिला संक्रमण मुक्त हुआ ही था कि इस बीच बृहस्पतिवार को फिर से दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। दोनों मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट पर इलाज कराने आए थे, जहां पर एंटीजन किट से हुई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें नौ साल का एक बालक और 25 वर्ष का युवक शामिल है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इलाज के लिए 62 मरीज सीएचसी भटहट पहुंचे थे। इनमें सभी की एंटीजन किट से कोरोना की जांच की गई। दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया।



बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय युवक महराजगंज के श्यामदेउरवा क्षेत्र का निवासी है। लेकिन, भटहट इलाके में रहता है। उसे कई दिनों से बुखार और शरीर में दर्द की समस्या थी। वहीं, नौ वर्षीय बालक को भी सर्दी, जुकाम और बुखार की समस्या है। डॉक्टरों ने दवा देते हुए आइसोलेट की सलाह दी है।
विज्ञापन


651 की एंटीजन किट से हुई जांच
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 651 लोगाें की एंटीजन किट से जांच की गई है। इसमें दो मरीज संक्रमित मिले हैं। जबकि 158 लोगों का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें