केआईपीएम के नौ छात्रों को कोका कोला में मिली नौकरी
गोरखपुर। केआईपीएम टेक्निकल कैंपस गीडा में शनिवार को बीटेक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कैंपस सेलेक्शन हुआ। इसमें नौ छात्रों को कोका कोला इंडिया में और 16 अन्य को राष्ट्रीय स्तर की कंपनी में नौकरी के लिए चुना गया है। सीनियर विद्यार्थियों को ढाई लाख से नौ लाख रुपये तक के पैकेज पर नौकरी मिलने पर संस्था के विद्यार्थियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
कोका कोला इंडिया (एसएलएमजी बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड) के एचआर मैनेजर अर्चित तिवारी और ट्रेनिंग मैनेजर अंकित श्रीवास्तव ने ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू के जरिये सूर्यप्रकाश, बिंद गंगेस, सौरभ कुमार, रूपेश कुमार, राहुल सिंह, अनूप त्रिपाठी को मार्केट डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव, दुर्गेश श्रीवास्तव को सेल्स ट्रेनिंग, शमसुल आजम और हिमांशु कश्यप का मार्केट डेवलपर के पद पर चुना है।
प्लेसमेंट अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले भी संस्था के 210 विद्यार्थियों का विभिन्न राष्ट्रीय-बहुराष्ट्रीय कंपनियों में आकर्षक पैकेज पर सेलेक्शन हो चुका है। इस मौके पर डायरेक्टर(मैनेजिंग) विनोद कुमार सिंह, डायरेक्टर (एमबीए) डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डायरेक्टर (इंजीनियरिंग) डॉ. एसके पाठक, डायरेक्टर (फार्मेसी) डॉ. जेएन मिश्रा, प्रधानाचार्य डा. जयबीर प्रताप सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। ब्यूरो