फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आईआईआरएफ में डीडीयू को देशभर के विश्वविद्यालयों में सातवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एक और रैंकिंग में अपना स्थान बनाया है। डीडीयू ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ)-2026 की राज्य विश्वविद्यालय (शहरी क्षेत्र) श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त किया है। डीडीयू ने 1000 में से 945.74 इंडेक्स स्कोर अर्जित कर यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

डीडीयू ने इस रैंकिंग में इंडस्ट्री इनकम एवं इंटीग्रेशन (97.83), एक्सटर्नल परसेप्शन एवं इंटरनेशनल आउटलुक (94.94), प्लेसमेंट परफॉर्मेंस (94.91), फ्यूचर ओरिएंटेशन (93.94), टीचिंग, लर्निंग रिसोर्सेज एवं पेडागॉजी (93.51) व रिसर्च आउटकम (93.24) जैसे प्रमुख मानकों पर शानदार अंक प्राप्त किए।
इस रैंकिंग में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कानपुर प्रथम, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ तृतीय, लखनऊ विश्वविद्यालय पांचवें, डीडीयू और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से सातवें, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू), लखनऊ 18वें, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर 21वें, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर 24वें व सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ 26वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि देश के राज्य विश्वविद्यालयों के बीच 7वां स्थान प्राप्त करना अत्यंत गौरव का विषय है। यह उपलब्धि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा का प्रतिफल है। यह हमारे शिक्षकों, विद्यार्थियों व कर्मचारियों के समर्पण, परिश्रम और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें