संतकबीरनगर में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि 1513 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 27 लोग ठीक हुए है। अब तक 2360 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 30 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को नौ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में छह, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, बघौली बाजार ब्लॉक क्षेत्र में एक और सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 20 लोग स्वस्थ्य हुए है।
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2360 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 30 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 223 लोग एक्टिव है। 2107 लोग ठीक हो चुके है। 1513 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2705 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।