फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: सीमा की निगरानी के लिए यहां बना है बीओपी, भारतीय सीमा के इन क्षेत्रों पर होगी नजर

Fri, 18 Sep 2020 04:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली (महराजगंज)।
विज्ञापन
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
नेपाली सीमा इमलीहवा में नेपाल सशस्त्र पुलिस ने अपना बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) स्थापित कर लिया है। यहां 35 जवान ड्यूटी करेंगे और पगडंडियों पर नजर रखेंगे। भारतीय सीमा के भगवानपुर, सेवतरी और श्यामकाट क्षेत्र से आने वालों पर नेपाल सशस्त्र पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन


इसी तरह नेपाल ने भारत और चीन से सटी सीमा पर 114 बीओपी बनाने का निर्णय लिया है। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल ने सीमा सुरक्षा का प्रबंधन करने के लिए रूपेनदेही जिले के रोहिणी ग्राम नगर पालिका -5, इमलीहवा (बुची) में बीओपी स्थापित किया है।

भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले में पड़ने वाली सीमा पर जिला प्रशासन को 25 बीओपी बनवाना है। उनमें पांच बीओपी पजरकट्टी, डांडा, मझगावा, बोगड़ी और बाराघाट में स्थापित हो चुके हैं। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के प्रमुख तेज कुमार पोखरेल ने कहा कि तीन महीने के भीतर सिसहवा, थर्की, पंचवेयर और थुमुवा में बीओपी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पोखरेल ने कहा कि बीओपी की स्थापना के लिए भूमि तलाश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सशस्त्र बलों ने स्थानीय नागरिक अमरेश कुमार सिंह के घर को किराए पर लेकर इमलीहवा (बुची) में एक बीओपी स्थापित किया है।

एक माह पूर्व मंत्री परिषद की एक बैठक में नेपाल-भारत और नेपाल-चीन के सीमावर्ती क्षेत्रों में 114 सशस्त्र बीओपी स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। उसी निर्णय के आधार पर जिला सुरक्षा समिति रूपनदेही की बैठक के पहले चरण में जिले के पांच आवश्यक स्थानों पर बीओपी स्थापित करने का निर्णय लिया था। यह सरकार और जिला सुरक्षा समिति के निर्णय के आधार पर इमलीहवा में स्थापित होने वाला पहला बीओपी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें