फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में मिले नौ और कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 42

Sat, 15 Apr 2023 04:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

कोरोना जांच के नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि 24 घंटे में 11 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। राहत की बात यह है कि एक भी मरीज को भर्ती करने की जरूरत अब तक नहीं पड़ी है।

 
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को नौ नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें सात पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। संक्रमितों में से पांच शहरी जबकि चार ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं।

विज्ञापन


शहर की बात करें तो तारामंडल और सिविल लाइंस क्षेत्र में दो-दो संक्रमित मिले हैं। बिछिया में भी इस बार एक संक्रमित मिला है। पिपराइच क्षेत्र में संक्रमण तेजी से बढ़ा है। इस क्षेत्र में तीन नए संक्रमित मिले हैं। भटहट में भी एक युवक संक्रमित मिला है। इसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 42 हो पहुंच गई है।

कोरोना जांच के नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि 24 घंटे में 11 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। राहत की बात यह है कि एक भी मरीज को भर्ती करने की जरूरत अब तक नहीं पड़ी है।
विज्ञापन


संपर्क में आने वाले 30 लोगों की कराएं जांच : सीएमओ
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने इंट्रीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का शुक्रवार को निरीक्षण किया। सीएमओ ने निर्देश दिया कि संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आने वाले 30 लोगों की जांच कराएं। कमांड सेंटर की प्रभारी सुनीता पटेल से अब तक किए गए कामों की जानकारी ली। सीएमओ ने कमांड सेंटर का हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। हेल्पलाइन नंबर 05512202205, 9532041882, 9532797104 पर फोन या व्हाट्सएप से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें