फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में मिले नौ कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज हुए 125

Thu, 05 Nov 2020 05:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर जिले में नौ कोरोना संक्रमित मिले। गुरुवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


जिले में अब तक 3772 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3603 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 125 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। अब तक 45 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

यहां प्रतिदिन मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक खेसरहा ब्लॉक के रिठिया गांव में दो संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन


बांसी ब्लॉक के कोल्हुई बुजुर्ग गांव, बर्डपुर दुल्हा खुर्द गांव, इटवा ब्लॉक के बबुरहवा गांव, मिठवल ब्लॉक के इमिलिया गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित पाया गया।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में नौ कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें