फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मरीजों को भैरहवा आंख के अस्पताल जाने की मिली छूट, बड़ी संख्या में सोनौली पहुंचे मरीज

Thu, 05 Nov 2020 05:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

  • गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर से काफी संख्या में सोनौली पहुंचे मरीज
  • नेपाल से भी मरीज भारत में इलाज के लिए आ रहे
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के भैरहवां में आंख के अस्पताल में इलाज के लिए भारत के मरीजों को जाने की छूट दी गई है। भारतीय क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज सीमा पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण भारत-नेपाल की सीमा सील है। स्थानीय अधिकारियों के आपसी समन्वय से भारतीय मरीजों को नेपाल में और नेपाली मरीजों को भारत में प्रवेश दिया जा रहा है।

गुरुवार की दोपहर गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ और जौनपुर जिले से करीब 26 भारतीय मरीजों को आंख का उपचार कराने के लिए भैरहवा अस्पताल तक जाने की छूट मिली। सभी लोग अपने परिजनों के साथ नेपाल रवाना हुए।
विज्ञापन


कोरोना के कारण पिछले सात महीने से सीमा सील है। भारत और नेपाल दोनों देशों के अधिकारियों के आपसी समन्वय से अति आवश्यक कार्य तथा मरीजों को भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आने-जाने में छूट दी जा रही है।

इस संबंध में इंस्पेक्टर बेलहिया ईश्वरी अधिकारी ने बताया कि दूर-दूर से आए 26 भारतीय मरीजों और उनके परिजनों को भैरहवां आंख के अस्पताल में उपचार के लिए उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें