फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी को देश के टॉप-50 संस्थानों में शामिल कराना लक्ष्य

विज्ञापन
एमएमएमयूटी में नवागत कुलपति प्रो. अनुपमा शर्मा का स्वागत करते प्रो. जेपी सैनी।
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने मंगलवार सुबह विश्वविद्यालय के पांचवें कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एमएमएमयूटी देश के शीर्ष 100 संस्थानों में शामिल है। कोशिश होगी कि देश के शीर्ष 50 संस्थानों में शामिल हो।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि देश के शीर्ष संस्थानों में शामिल होने के लिए हमें टीम की तरह काम करना होगा। छात्र हित उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षक-छात्र व कर्मचारी सभी मिलकर विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाएंगे।
इससे पहले प्रो. अनुपमा ने निवर्तमान कुलपति प्रो. जेपी सैनी से कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद प्रशासनिक भवन में प्रो. सैनी के लिए विदाई व प्रो. अनुपमा के लिए स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान प्रो. अनुपमा के पति व पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, बठिंडा के कुलपति प्रो. एसके शर्मा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें