फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: मुंबई से कुशीनगर लौटे दो रिश्तेदार मिले कोरोना पॉजिटिव, गांव किया गया सील

Sun, 17 May 2020 05:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • दोनों हैं रिश्तेदार, एक ही ट्रक से आए थे
  • ट्रक में सवार थे 50 लोग, 25 देवरिया में उतर गए थे
  • दोनों गांव सील, डीएम एसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले खड्डा ब्लॉक के कटाई भरपुरवा और विशुनपुरा ब्लॉक के बिरइठ रामनगर गांव में में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों रिश्तेदार हैं और चार दिन पहले ही मुंबई से एक ही ट्रक से लौटे हैं। सुबह दोनों को मेडिकल कालेज भेज दिया गया। डीएम, एसपी, एएसपी, सीएमओ सहित पूरा प्रशासनिक अमला दोनों के गांव पहुंचा और सभी रास्तों को सील करा दिया।

विज्ञापन


बिरइठ रामनगर के मिश्रौली टोला निवासी 20 वर्षीय युवक और कटाई भरपुरवा के कुशहवा टोला निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति रिश्तेदार हैं। दोनों साथ ही मुंबई में काम करते थे। चार दिन पूर्व एक ट्रक से दोनों पडरौना आए और जिला अस्पताल से जांच कराने के बाद घर ही रहने लगे थे।

उनके साथ ट्रक में 50 लोग आए थे लेकिन 25 लोग देवरिया उतर गए थे। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सूचना पर डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, एसपी विनोद मिश्र, एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह, सीएमओ नरेंद्र गुप्ता, एसडीएम रामकेश यादव, सीओ आदि गांव पहुंचे।
विज्ञापन


डीएम ने दोनों गांवों को पूरी तरह सैनिटाइजर करने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि यह गांव अब कंटेनमेंट जोन में रहेगा इसलिए न तो खुद बाहर निकलें और न ही किसी को अंदर बुलाएं।


 

विज्ञापन

ये गांव हुए सील

कटाई भरपुरवा गांव की कुल आबादी करीब 18 हजार है। 22 पुरवों में बंटी ग्राम पंचायत की परिधि करीब पांच किमी है, इसलिए प्रशासन ने इस पूरे गांव के चारों तरफ से सील कर दिया गया है। एसओ संजय कुमार ने बताया कि केवल इसी गांव को ही सील किया गया है। वही बिरईठ रामनगर गांव में मिले कोरोना पॉजिटिव के बाद उसके 5 किमी के परिधि में आए सिसवा गोइति, नरचोचवा, चितहा और बहोरा रामनगर को भी पूरी तरह सील कर दिया गया है।

कोरोना पॉजिटिव को दांत से काटा, भेजा गया आइसोलेशन सेंटर
कोरोना पॉजिटिव कटाई भरपुरवा गांव का व्यक्ति पड़रही चौराहे पर बुखार चेक कराने पहुंचा था। वहां डॉक्टर ने मुंह में थर्मामीटर लगाकर जांच की थी। प्रशासन उस डॉक्टर की तलाश करा रहा है। इसके अलावा शनिवार को इसी व्यक्ति का अपने भाई और भतीजे से विवाद हो गया था।

बांस काटने को लेेकर हुए झगड़े में युवक ने कोरोना पॉजिटिव तथा अपने पिता को दांत से काट लिया था। इसकी जानकारी होने पर रविवार सुबह युवक और उसके पिता को सेवरही आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें