फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: लुंबिनी पहुंचे मंत्री भट्टराई, कहा- विश्व पटल ग्राम बनेगी भगवान बुद्ध की जन्मस्थली

Sun, 13 Sep 2020 03:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)।
विज्ञापन
लुम्बिनी पहुंचे मंत्री भट्टराई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नेपाली सांस्कृतिक नागरिक उड्डयन मंत्री योगेश भट्टराई ने कहा कि लुंबिनी को विश्व पटल ग्राम बनाने के लिए वृहत स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। लुंबिनी को संसार की आस्था और शांति केंद्र के रूप में विकास करने के लिए नेपाल सरकार प्राथमिकता के साथ काम कर रही है।  

विज्ञापन


मंत्री भट्टराई रविवार को भैरहवा गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तथा पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण के कार्य की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे थे। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान मंत्री भट्टराई ने पर्यटन विकास और निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

मंत्री भट्टराई ने मायादेवी मंदिर दर्शन करने के साथ ही पांच हजार क्षमता वाले निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र, रायल थाई विहार, चीन-म्यांमार विहार का दर्शन किया। लुंबिनी का निरीक्षण करते हुए भट्टराई ने कहा कि लुंबिनी विकास कोष गुरुयोजना अगले ढाई वर्ष में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुरुयोजना का काम संपन्न होने के साथ ही लुंबिनी के विकास के साथ-साथ भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े अन्य क्षेत्र बुद्ध ननिहाल, देवदह, कपिलवस्तु के रामग्राम का भी विकास करने की योजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें