फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश या चूक: नेपाली एयरलाइंस का जहाज भारतीय एरिया में घुसा, खुफिया विभाग अलर्ट

Fri, 20 Aug 2021 10:25 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, सोनौली

सार

शुक्रवार की दोपहर नेपाल के बुद्धा एयरलाइंस का एक विमान जो काठमांडू से भैरहवा आ रहा था, जिस की लैंडिंग 12:50 पर भैरहवा एयरपोर्ट पर होने को थी, वह लैंडिंग के पहले भारतीय एरिया डंडा हेड एसएसबी 66वीं वाहिनी कैम्प के ऊपर चक्कर लगाता रहा, कुछ मिनटों बाद वह नेपाल सीमा मे चला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के एक प्राइवेट एयरलाइंस के भारतीय एरिया में घुस जाने के कारण खुफिया विभाग अलर्ट हो गया और इस की रिपोर्ट अपने विभाग के उच्च अधिकारियों से कर दी, हालांकि इस मामले में अभी कोई भी अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं।

विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर नेपाल के बुद्धा एयरलाइंस का एक विमान जो काठमांडू से भैरहवा आ रहा था, जिस की लैंडिंग 12:50 पर भैरहवा एयरपोर्ट पर होने को थी, वह लैंडिंग के पहले भारतीय एरिया डंडा हेड एसएसबी 66वीं वाहिनी कैम्प के ऊपर चक्कर लगाता रहा, कुछ मिनटों बाद वह नेपाल सीमा मे चला गया।

इस सूचना की जानकारी के बाद भारतीय खुफिया विभाग हरकत  में आया और इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों से की। बताया जा रहा है इसकी शिकायत नेपाल प्रशासन से भी की गई है।
विज्ञापन

भैरहवा बुद्धा एयरलाइंस के स्टेशन मास्टर दर्शन धिमिरे ने बताया कि कभी कभी लेंडिंग में परेशानी होने के कारण गोरखपुर बनारस लखनऊ एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से परमिशन लेकर भारतीय क्षेत्र में उड़ान भरा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें