शुक्रवार की दोपहर नेपाल के बुद्धा एयरलाइंस का एक विमान जो काठमांडू से भैरहवा आ रहा था, जिस की लैंडिंग 12:50 पर भैरहवा एयरपोर्ट पर होने को थी, वह लैंडिंग के पहले भारतीय एरिया डंडा हेड एसएसबी 66वीं वाहिनी कैम्प के ऊपर चक्कर लगाता रहा, कुछ मिनटों बाद वह नेपाल सीमा मे चला गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नेपाल के एक प्राइवेट एयरलाइंस के भारतीय एरिया में घुस जाने के कारण खुफिया विभाग अलर्ट हो गया और इस की रिपोर्ट अपने विभाग के उच्च अधिकारियों से कर दी, हालांकि इस मामले में अभी कोई भी अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर नेपाल के बुद्धा एयरलाइंस का एक विमान जो काठमांडू से भैरहवा आ रहा था, जिस की लैंडिंग 12:50 पर भैरहवा एयरपोर्ट पर होने को थी, वह लैंडिंग के पहले भारतीय एरिया डंडा हेड एसएसबी 66वीं वाहिनी कैम्प के ऊपर चक्कर लगाता रहा, कुछ मिनटों बाद वह नेपाल सीमा मे चला गया।
इस सूचना की जानकारी के बाद भारतीय खुफिया विभाग हरकत में आया और इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों से की। बताया जा रहा है इसकी शिकायत नेपाल प्रशासन से भी की गई है।
विज्ञापन
भैरहवा बुद्धा एयरलाइंस के स्टेशन मास्टर दर्शन धिमिरे ने बताया कि कभी कभी लेंडिंग में परेशानी होने के कारण गोरखपुर बनारस लखनऊ एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से परमिशन लेकर भारतीय क्षेत्र में उड़ान भरा जाता है।