फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली भूमि कब्जा के विरोध में निकाला जुलूस, युवाओं ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला

Sat, 10 Oct 2020 01:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज/सोनौली।
विज्ञापन
नेपाल में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नेपाल कपिलवस्तु में जनचेतना क्लब के सदस्यों ने जुलूस निकाल कर चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के सभी सदस्यों ने कहा कि चीन द्वारा नेपाल की जमीन पर कब्जा जमाया जा रहा है। उसकी विस्तारवादी नीति पर अंकुश लगाने की जरूरत है। अगर इस पर विराम नहीं लगा तो आंदोलन तेज होगा।

विज्ञापन


जनचेतना क्लब सचिव नरेश यादव ने कहा कि नेपाल के हुमला जिले के लापचा गांव में चीन द्वारा जमीन कब्जा किया जाना ठीक नहीं है। नेपाल के युवा चीन के इस विस्तारवादी नीति का पुरजोर विरोध करने को तैयार हैं। सचिव ने कहा लापचा गांव में चीन की ओर से जो जमीन कब्जा किया गया है, उस जमीन को चीन खाली करें नहीं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने डॉ. गोविंद केसी के भूख हड़ताल का भी समर्थन किया। इस दौरान, युवाओं ने कम्युनिस्ट सरकार के खिलाफ नारे लगाए और कहा कि इस सरकार में अत्यधिक भ्रष्टाचार हो रहा है। साथ ही युवाओं ने चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला फूंका।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें